मोहल्ला क्लीनिक के लिए जगह किराये पर लेने से लेकर डाक्टर द्वारा मरीज़ की जांच एवं टेस्ट तक हर काम में घोटाला हुआ है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज देख कर अच्छा लगा की पूर्व स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन जो कहते थे उनकी याद्दाश्त चली गई है आज सामने आये और अपने स्वास्थ मंत्री कार्यकाल के सबसे बड़े घोटाले मोहल्ला क्लीनिक को खोलने के लिए सरकारी जगहों को छोड़ कर किराये की जगहें लेने के अपनी सरकार के घोटाले का विफल बचाव करने का प्रयास करा। उन्होने कहा की हम आशा करते हैं जिस तरह आज सत्येंद्र जैन की याद्दाश्त मोहल्ला क्लीनिक के बचाव के लिए लौटी उसी प्रकार उन आर्थिक घोटालों का सच कबूलने को भी लौटेगी जिनकी जांच सी.बी.आई. एवं ई.डी. कर रहे हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए जगह किराये पर लेने से लेकर डाक्टर द्वारा मरीज़ की जांच एवं टेस्ट तक हर काम में घोटाला हुआ है।
केजरीवाल सरकार से पहले भी दिल्ली में लगभग 400 सरकारी डिस्पेंसरी थी जिनमे से अधिकांश को केजरीवाल ने बंद कर मोहल्ला क्लीनिक खोली और उनमे बड़ा भ्रष्टाचार किया।
मंत्रियों एवं विधायकों से जुड़े “आप” समर्थकों के परिसरों में मोहल्ला क्लीनिक खोले गये और उन्हे बाजार दाम से कहीं अधिक किराये दे कर किक बैक लिए गये।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब जब सत्येंद्र जैन को याद्दाश्त लौट ही रही है तो वह बतायें की आखिर क्यों मोहल्ला क्लीनिक खोलते हुए उपलब्ध सरकारी डिस्पेंसरी एवं अन्य परिसरों की उपेक्षा की गई।
सत्येंद्र जैन बतायें कि क्या यह सच नही की मोहल्ला क्लीनिकों के लिए जो किराये चुकाए गये वह बाजार भाव से अधिक नही थे और क्या वह इसकी जाँच को तैयार हैं ?
सत्येंद्र जैन जवाब दें की यह सच नही की सी.ए.जी. रिपोर्ट ने भी मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले मरीज चैक अप, टेस्ट आदि भुगतान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जांच की आवशयकता की ओर इशारा किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में आवशयकता अनुसार हेल्थ क्लिनिक एवं जांच सेंटर खुलेंगे, बस घोटालों से बचने के लिए कोशिश होगी की यह सरकारी परिसरों में खुलें।
–



