उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस पर विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने किया विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 

लखनऊ : राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस पर एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर एण्ड पेन क्लीनिक में एक विशाल निःशुल्क एक्यूपंक्चर परामर्श एवं चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। विकास नगर के सेक्टर 8 में इस शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी ने भगवान धन्वंतरि तथा भारत में एक्यूपंक्चर के प्रवर्तक डॉ. बिजॉय कुमार बसु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

अपने सम्बोधन में विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा भारत सरकार ने स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता प्रदान की है जैसे कि एलोपैथी, आयुर्वेद या होम्योपैथी हैं क्योंकि कई प्रकार की बीमारियों में एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति बहुत ही कारगर है सिद्ध हुई है। इसलिए सभी चिकित्सा पद्धति को इंटीग्रेटेड होकर रोगियों के हित में कार्य करना चाहिए।
एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर के निदेशक डॉ. जी. पार्थ प्रतिम ने बताया कि शिविर में पंजीकृत मरीजों को परामर्श देने के बाद एक्यूपंक्चर,इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर,मोक्शबस्शन, हिज़ामा, बी सी एम आदि से उनका इलाज किया गया।
इसके अलावा पंजीकृत मरीजों को अगले तीन दिन तक निःशुल्क एक्यूपंक्चर चिकित्सा प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी मरीजों को निःशुल्क शुगर जांच भी मेडिकेयर डायग्नोस्टिक्स सेंटर के सौजन्य से उपलब्ध रहा। डॉ. पार्थ ने बताया कि 57 मरीजों ने पंजीकरण कराया और चिकित्सा लाभ लिया। शिविर में डॉ आर सी उप्रेती,डॉ देवज्योति, डॉ राजेश पाल, डॉ बी पी सिंह, डॉ जहांनारा खान, डॉ नीरज पांडे, डॉ एन एन मेहरोत्रा,  नजमा, कृष्ण कुमार,कु नीलम,कु अंजलि, अब्दुल कादिर, लक्ष्मी आदि ने शिरकत किया।

Related Articles

Back to top button