उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रालोद के राष्ट्रीय सचिव से मिले राजा बुंदेला

राम महोत्सव में आने का दिया निमंत्रण

लखनऊ : लखनऊ में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए लंबे समय से आवाज़ बुलंद करने वाले राजा बुंदेला ने अपने लखनऊ दौरे के दौरान रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा से मुलाक़ात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अनुपम मिश्रा ने बुंदेलखंड के लिए संघर्षरत राजा बुंदेला को उनके द्वारा प्रारंभ की गई ‘गांव-गांव, पांव-पांव’ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। राजा बुंदेला ने राष्ट्रीय सचिव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ओरछा धाम में होने वाले आगामी श्री राम महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया।

विदित हो कि कुछ माह पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने जालौन ज़िले के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया था और वहां पर विद्यमान किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री से भेंटवार्ता भी की थी। आज राजा बुंदेला ने श्री मिश्रा से बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए सहयोग एवं समर्थन देने का भी अनुरोध किया।

श्री मिश्रा ने भी बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री जयंत चौधरी के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाने तथा प्रदेश स्तर पर अपनी ओर से भी हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

Related Articles

Back to top button