उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सत्ता से हटने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अब  मनगढ़ंत मुद्दे बनाकर प्रदर्शन करने का रोजगार खोज लिया है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने  मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा सी.ए.जी. की दो रिपोर्ट विधानसभा पटल पर रखे जाने के बाद आम आदमी पार्टी और उनके सभी विधायक सिर्फ प्रदर्शन कर अपने भ्रष्टाचार से दिल्ली के लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव में संकल्प लिया था कि विधानसभा की पहली बैठक में ही कैग की रिपोर्ट को रखेंगे और आज जब रिपोर्ट सामने आ गई है तो अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से गायब हैं और उनके विधायक जो अब बेरोजगार हो चुके हैं, झूठे प्रदर्शन कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी जनता उनसे पूछना चाहती है कि आखिर आबकारी नीति को क्यों वापस लिया, कमिशन क्यों बढ़ाएं गए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अफ़सोस इस बात का हैं कि सरकार जानता को सुविधा प्रदान करने की बजाय सिर्फ़ भ्रष्टाचार करने में लगी रही। शराब नीति किस तरह से जानबूझकर बदली गई। 3 ब्रांड्स को फ़ायदा पहुंचाया गया जिसमें महादेव, इंडो स्पिट, ब्रिंडको प्रमुख हैं। तीन ब्रांडों ने आबकारी नीति को बदल दिया। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने यह खेल खेला। जांच होगी और दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा।

लोगों को सेवाएं प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन आम आदमी पार्टी जनसेवक कम और दिल्ली की दुश्मन थी। कोविड में हमने देखा कि दिल्ली के अस्पतालों की क्या स्थिति थी। इतना ही नहीं कैग की रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार 2016-17 में घोषित 10,000 नए बेड में से केवल 1,357 बेड ही जोड़े गए। अब वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य वयवस्था की बात करने वाले केजरीवाल सरकार से जानता जब बिस्तर नहीं थे तो क्या वे अस्पतालों में फर्श पर सोते थे। लेकिन अब सारी सच्चाई सामने आ गई है और मुझे विश्वास है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में हम सब कुछ पूरा करेंगे।

मोहल्ला क्लीनिक पर रिपोर्ट आएगी और सब कुछ सामने आ जाएगा। उन्होंने पैसे कमाने के लिए अपने घर में क्लीनिक खोले जिसका किराया भी वह ख़ुद ही वसूल करते थे। लेकिन रिपोर्ट से साफ़ पता चल चुका है कि मोहल्ला क्लीनिक में कोई डॉक्टर और दवा नहीं थी। उन्होंने मात्र 30 सेकंड में मरीज की देखभाल की।

इसके साथ ही आयुष्मान योजना के मुद्दे पर किए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत को मंजूरी मिल गई है और कानूनी प्रक्रिया पर काम चल रहा है। हमने पहले दिन ही कहा था कि हम उन्हें नौकरी देंगे। वे सवाल नहीं उठा रहे हैं, हम उन्हें रोजगार दे रहे हैं। हमारे पास तीन साल का पांचवां लक्ष्य है, लेकिन हम उससे पहले ही उसे पूरा कर लेंगे, पानी में क्रूज चलेंगे और यमुना वाटर फ्रंट बनाया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button