जद (यू) उत्तर प्रदेश के पार्टी मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी ,मेज़र बैंक्स रोड,विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने ) लखनऊ में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के यशश्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिवस एक मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को एवं सभी सम्मानित साथियों को जन्म दिन की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि आपके संरक्षण एवं कुशल नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता रहेगा । इस अवसर पर सभी साथियों ने संकल्प लिया कि अपने नेता की नीतियों एवं विचारों पर चलते हुए हम सभी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्र के चित्र के सामने एक विशाल केक काटा गया और एक दूसरे को केक और लड्डू खिला कर खुशी मनाई गई। प्रदेश कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, डॉ जितेन्द्र सिंह, प्रदेश मिडिया प्रभारी मनीष नन्दन ,लखनऊ महानगर अध्यक्ष मंजर अब्बास, लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष आसिफ रजा,नफीस हसन,एच एन सिंह, आमिर खान,एन डी तिवारी, अधिवक्ता सुमन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


