उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाजसेवियों के सहयोग से निर्धन परिवार की बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई संपन्न

नोएडा : गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा पर किसान मंच के नेता श्री सुधीर चौहान, गजन चौधरी, नवरत्न फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा सहित कई समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास/ आर्थिक सहयोग से 1 मार्च 2024 को आर्थिक रूप से कमजोर एक मजदूर की बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराई गई। शादी में टेंट, खाने-पीने का सामान सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतरीन तरीके से की गई और विवाह में नव दंपति की जरूरत का सभी घरेलू सामान उपहार में देकर बेटी की विदाई कराई गई।

सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार की बेटी की शादी में समाज के लोग अगर इसी तरह आगे जाकर सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करें तो गरीब परिवार को भी बेटी कभी बोझ महसूस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
समाजसेवियों के उपरोक्त प्रयास की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। वही बेटी की शादी में समाजसेवियों के सहयोग/ मदद करने के लिए बेटी के माता-पिता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button