उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अवध धरोहर और खत्ताती पर पांच दिवसीय प्रदशर्नी व गोष्ठी का हुआ उद्घाटन

लखनऊ l अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी उ0प्र0 और इन्स्टीट्यूट ह्यूमन रिर्सोसेज़, रिसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट के संयुक्त तत्वावधन में राज्य ललित कला अकादमी उ0प्र0 में खत्ताती और अवध धरोहर पर पांच दिवसीय प्रदशर्नी और गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिव वित्त विभाग उ.प्र. के शाहिद मन्ज़र अब्बास रिज़वी और विशिष्ट अतिथि राज्य ललित कला अकादमी उ0प्र0 की निदेशक डॉ. श्रृद्धा शुक्ला, डॉ. अनिल रस्तोगी व एस.एन.लाल ने किया। इस अवसर खत्ताती और अवध धरोहर पर लगी पांच दिवसीय प्रदशर्नी में स्थानीय कलाकारों की 55 पेन्टिंग को प्रदर्शित किया, पेन्टिग व कैलीग्राफी आर्टिस्टों में तबस्सुम फात्मा, मुसद्दीक़ रज़ा, सबिहा हसन सुम्बुल, समरीन फात्मा, डा0 शगुफता ख़ानम, रेनू घई, फात्मा ज़ोहरा, फायक़ा अहमसन, फा़िकया ख़ान, तैय्यबा शेख, दिपाली पॉल, रमशा मिर्ज़ा, लाइबा मिर्ज़ा, अक्सा ज़ैदी, (लखनऊ) मरियम मुर्ताज़ा, तैय्यबा शेख, अनीस ख़ातून, नशरा फिरादौस अन्सारी, लाइबा अन्सारी, लक्ष्मी सिंह, फात्मा ज़ोहरा, लुबना, अनुशा अन्स, फैक़ा अहसन, फाहक़िया, खुलूद मो0 रफी, शमशीर वारसी, उज़मा युनूस (देहरादून), सिमना अख़तर, हयात अय्यूब (शाहजहांपुर), स्वालेह, तय्यबा माजिद, वनीज़ा, निगार फात्मा (मुरादाबाद), लायबा नूर (बरेली) डा0 निशात परवेज़ (कानुपर), निगार फात्मा (जौनपुर), साहिबा ख़ान (अलीगढ़)।
इस अवसर पर गोष्ठी में उर्दू के पांच स्कालर ने ‘उर्दू फरोग़ के तरीके’ विषय पर अपने-अपने मक़ाले भीे पढ़े। इसके अतिरिक्त अलग-अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए ‘अटल अवध गौरव’ सम्मान से 8 विभूतियों डा. अमित सक्सेना, श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, आशुतोष अग्रवाल मो. खलील खान, डॉ. अवधेश द्विवेदी, मोसद्दीक रज़ा कुम्मी, तबस्सुम फातिमा व मनोज कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का भी आयोजन हुआ। जिसमें बी.पी., शुगर और फिज़ीयोथेरेपी का सुविधा दी गयी, ह्दय रोग के भी डाक्टर उपस्थित रहे जिन्होंने हार्टअटैक से बचने के उपाय बताये।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव एस.एन.लाल ने किया और अन्त में धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।

Related Articles

Back to top button