उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुमताज पीजी कॉलेज स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह व अभा मुशायरा 23 को

लखनऊ । मुमताज पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती आयोजनों के अंतर्गत 23 फरवरी को विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व छात्रों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय मुशायरे में मशहूर शोअरा अपना कलाम पेश करेंगे।

कालेज संचालित करने वाली अंजुमन इस्लामुल मुस्लिम द्वारा कॉलेज के 50 साला जश्न के इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रबंधक सैयद अतहर नबी एडवोकेट ने मोहन मीकिन रोड डालीगंज परिसर में 23 की शाम छह बजे से होने वाले आयोजन के बारे में बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाले मुमताज कॉलेज के पूर्व छात्रों में प्रसिद्ध पत्रकार शायर व गीतकार हसन कमाल भी शामिल हैं। मुमताज कॉलेज के पूर्व छात्रों में हिंदी-उर्दू कथा संग्रह ‘अदबी बस्तियाँ’ जैसी अनेक साहित्यिक किताबों के लेखक व पत्रकार अहमद इब्राहिम अल्वी और खेल जगत में खेल जगत में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाली हस्ती अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी मुनव्वर अंजार भी हैं। इन्हें भी संस्थान का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया जाना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के मुशायरे का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभर के मशहूर मारूफ शायर अपनी शायरी पेश करेंगे। मुशायरे का उद्घाटन अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष मुहम्मद सुलेमान और सदारत वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद हुसैन एडवोकेट करेंगे। नदीम फर्रुख की निजामत में इस मुशायरे में हसन कमाल, ताहिर फराज, मंजर भोपाली, शबीना अदीब, इकबाल अशहर, हामिद भुसावली, अज्म शाकरी, वासिफ फारुकी, डॉ.हरिओम, हसन काज़मी, जीनत एहसान कुरैशी, निकहत अमरोहवी समेत विश्व के जाने-माने महत्वपूर्ण शोअरा अपना कलाम प्रस्तुत करेंगे। मुशायरे में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे।मुमताज पीजी कॉलेज के प्रबंधक अतहर नबी ने शेरो शायरी में दिलचस्पी रखने वालों से मुशायरे में शरीक होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button