उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल ने की शोक सभा

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

ग़ौरतलब है कि आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह जी का जन्मदिवस मनाने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया.

शोक सभा में प्रदेश महासचिव इज़हार अहमद शाह ,रमावती तिवारी,छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी,आशुतोष सोती,शैलेश सिंह,मनीष मिश्र,प्रदेश महासचिव नारी शक्ति संगठन नम्रता शुक्ला,श्रीष श्रीवास्तव,राव इक़बाल अहमद खान,प्रदेश महासचिव नारी शक्ति संगठन शालिनी सिंह तथा विजय श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, आदित्य विक्रम सिंह, अम्बुज पटेल, बी.एल. प्रेमी, सम्राट सिंह चौहान, आमिर साबिरी, विवेक पाण्डेय, अफसर अली, रामगोपाल सिंह चंदेल, सुमित सिंह, शहजाद आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button