उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि श्री मनमोहन सिंहजी का निधन राजनीति के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। राज्यपाल जी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।