उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा हर उस भ्रष्टाचारी दल के खिलाफ लड़ रही है जिसने दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बर्बाद-ए-गुलिस्ताँ करने को एक ही उल्लू काफ़ी है दिल्ली का यह दुर्भाग्य है कि पिछले 26 साल से अधिक से दो दो उल्लूओं ने बर्बाद करने का काम किया है। पहले कांग्रेस ने दिल्ली को पंद्रह साल बर्बाद किया और उसके बाद अब लगभग 12 सालों से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को लग रहा है कि वह दिल्ली में चुनाव हार रहे हैं तो एक विशेष वर्ग का वोट पाने के लिए दोनों में होड़ मची हुई है ताकि वो अपनी ज़मीनी राजनीति बचा सके।

उन्होंने कहा कि आज एक दूसरे पर सवाल खड़े कर रहे आतिशी और अजय माकन की ग़ैरत कहाँ गई थी जब लोकसभा चुनाव में दोनों एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले घूम रहे थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज सिर्फ़ मैं नहीं पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना से पूछना चाह रही की जब राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ मिलकर फ़ोटो क्लिक करवा रहे थे जब इंडी गठबंधन के तहत दोनों देश भ्रमण कर रहे थे उस वक्त उनकी ग़ैरत कहाँ चली गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा तो पिछले 27 सालों से पहले कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ लड़ रही है।

श्री सचदेवा ने कहा कि सुश्री आतिशी वही स्क्रिप्ट बोल रही है जो कांग्रेस बुलवाना चाहती है और कांग्रेस वही कर रही है जो आम आदमी पार्टी करवाना चाहती है इसलिए दिल्ली में अगर कांग्रेस को वोट दें तो वह आम आदमी पार्टी को जाएगा और अगर आम आदमी पार्टी को वोट करें तो वह कांग्रेस को जाएगा इसलिए इस बार दिल्ली की जानता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है और सत्ता परिवर्तन के मूड में है। भाजपा हर उस भ्रष्टाचारी दल के खिलाफ लड़ रही है जिसने दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है।

 

Related Articles

Back to top button