उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रनिंग रूम स्टैंडिंग कमेटी द्वारा सुल्तानपुर के लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम एवं लॉबी का निरीक्षण

संरक्षा व्यवस्था की सुदृढ़ता को परखा गया एवं संरक्षा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम एवं लॉबी का निरीक्षण अपर मण्डल रेल प्रबंधक, श्रीमती नीलिमा सिंह की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी श्री समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता /आरएसओ, श्री संजीत सिंह के साथ रनिंग रूम स्टैंडिंग कमेटी द्वारा किया गया।

इसके पश्चात स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर के कार्यालय में “संरक्षित शंटिंग हेतु बरती जाने वाली सावधानियों” पर आधारित एक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस संगोष्ठी में लखनऊ मण्डल संरक्षा विभाग से आये हुए संरक्षा सलाहकारों ने शंटिंग कार्य से जुड़े लगभग 25 कर्मचारियों को कोहरे के मौसम में संरक्षित शंटिंग के गुर सिखाए। इस संगोष्ठी में अपर मण्डल रेल प्रबंधक ने उपस्थित सभी कर्मचारियों के समक्ष संरक्षित रेल परिचालन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी ने भी सभी को संबोधित किया I इस दौरान अधिकारियों द्वारा शंटिंग संबंधी कठिनाइयों तथा समस्याओं को अपने संज्ञान में लेते हुए इनका तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया गया ।

 

 

Related Articles

Back to top button