उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने अटल स्वास्थ्य मेले मे सैकड़ो लोगो को कैंसर से बचाव संबधित जानकारी देकर जागरूक किया

लखनऊ : लखनऊ के दिलकुशा गार्डेन मे शुरू हुए दो दिनों तक चलने वाले अटल स्वास्थ्य मेले मे पहले दिन कैंसर फ्री इंडिया के लिए लोगो मे निरंतर जन जागरूकता अभियान चला रही सामाजिक संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने अटल स्वास्थ्य मेले मे सैकड़ो लोगो को कैसर से बचाव संबधित जानकारी देकर जागरूक किया तथा महिलाओ और किशोरियों को hpv बैक्सीन जागरूकता अभियान से भी जोड़ा. मेले के पहले दिन 115 किशोरियों को महवारी स्वच्छता pcod के लिए नियमित जांच व कोटन सेनेटरी पेड वितरित किये. Pcod समस्या से जूझ रही किशोरियों को दवाइयां और कोटन सेनेटरी पेड वितरित किये गए तथा उन्हें नियमित खानपान के लिए हेल्थी टिप्स दिए संस्था के स्टाल पर पहुचे वरिस्ट भाजपा नेता नीरज सिंह और बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला ने संस्था के कैसर फ्री इंडिया जागरूकता मिशन की सराहना की.इस अवसर पर डॉ मयंक मोहन, डॉ राहुल यादव, संस्था की संस्थापिका डॉ सुमेधा नीलू त्रिवेदी, शालिनी शुक्ला ने सैकड़ो लोगो को अभियान से जोड़ने का काम किया.

Related Articles

Back to top button