केजरीवाल अनेक बार कह चुके हैं की दिल्ली के बार्डर के अस्पतालों में यू.पी. वालों का बोझ रहता है : वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है अरविंद केजरीवाल अपना चेहरा एवं ब्यान दोनों मौका अनुसार बदलने में माहिर है। जैसे ही उन्हे समझ आया है की वह राजनीतिक रूप से घिर चुके हैं, उनका बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठिओं को राजनीतिक समर्थन जग जाहिर हो चुका है और वह दिल्ली वालों का विश्वास खो चुके हैं तो वह जिस कांग्रेस से राजनीतिक दूरी बना कर दिखा रहे हैं उसी कांग्रेस के ऐजेंडा को उठा कर राजनीतिक ब्यानबाज़ी कर रहे हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों के पक्षधर बन कर दिखा रहे हैं पर पूर्वांचल वासियों को इन्ही अरविंद केजरीवाल का 30 सितम्बर 2019 का ब्यान नही भूला है जब उन्होने कहा था की – “बिहारी 500 का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं, 5 लाख का मुफ्त इलाज करा कर लौट जाते हैं।”
यू.पी., बिहार एवं हरियाणा के लोग भूले नही हैं कि अरविंद केजरीवाल अनेक बार कह चुके हैं की दिल्ली के बार्डरों पर स्थित अस्पताल एवं स्कूलों पर बाहर वालों का भारी दबाव रहता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि पूर्वांचल ही नही दिल्ली के चारों तरफ के लोग भूले नही हैं की 6 जून 2020 को बिहारी लोगों के दिल्ली की स्वास्थ सेवाओं पर दबाव को मुद्दा बनाते हुए अरविंद केजरीवाल ने 6 जून 2020 को दिल्ली के अस्पतालों में बाहरी लोगों के इलाज पर रोक लगा दी थी जिसे बाद में भाजपा के कड़े विरोध के चलते तत्कालीन उपराज्यपाल महोदय ने रोक को वापस करवाया था।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली में बसा पूर्वांचल समाज हो या किसी अन्य समाज के लोग सभी जानते हैं की यह केजरीवाल सरकार का यमुना सफाई का भ्रष्टाचार है जिसके चलते आज पूर्वांचल के लोग दिल्ली में अपनी परम्परा अनुसार दिल्ली में नदी किनारे छठ पूजा तक नही कर सकते।
श्री सचदेवा ने बिहार एवं यू.पी. के लोगों को बोझ बताने वाले अरविंद केजरीवाल बतायें क्या यह सच नही अमानतुल्लाह ख़ान जैसे उनके विधायक रोहिंग्याओं को मासिक भत्ता देते हैं।