उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केजरीवाल ने महरौली से अपनी पार्टी का प्रत्याशी परिवर्तन बेअदबी मामले की वजह से नही किया है बल्कि इसमे नये प्रत्याशी के धनबल की बड़ी भूमिका की जानकारी है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल ने महरौली से अपनी पार्टी का प्रत्याशी परिवर्तन बेअदबी मामले की वजह से नही किया है बल्कि इसमे नये प्रत्याशी के धनबल की बड़ी भूमिका की जानकारी है।

नरेश यादव को पंजाब के एक न्यायालय से कुरानशरीफ की बेअदबी के मामले में 30 नवम्बर 2024 को सजा सुनाई थी पर उसके बावजूद अरविंद केजरीवाल ने गत सप्ताह उन्हे महरौली से तीसरी बार चुनाव टिकट दिया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज अचानक नरेश यादव की टिकट कटना दिल्ली वालों को बिल्कुल भी चकित नही करता क्योंकि की टिकट देने के बाद प्रत्याशी बदलने का अरविंद केजरीवाल का इतिहास है, वह हर चुनाव में ऐसा करते रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली मीडिया में आम चर्चा है की केजरीवाल ने जिन 13 विधायकों को चौथी बार टिकट दिया है वह उनमे से एक बड़े प्रवक्ता मंत्री सहित 3-4 विधायकों का टिकट कभी भी बदल सकते हैं, उन्हे सिर्फ अच्छे धनबल प्रस्ताव का इंतजार है।

 

Related Articles

Back to top button