उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नये फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति परlppl

गोरखपुर :  पूर्वाेत्तर रेलवे यात्री प्रधान रेलवे है, जपभोक्ताओं की उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सतत प्रयत्नशील है। इसके लिये आधारभूत संरचना को सुदृढ़ एवं सुविकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर जं. स्टेशन को भी पुनर्विकसित किया जा रहा है और वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जायेगा। स्टेशन पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत गेट सं. 05 के सामने प्लेटफार्म संख्या 01 एवं 02 के मध्य पुराने फुट ओवर ब्रिज के बगल में यात्री जनता की सुविधा के लिए नये फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफार्म सं. 02 से 01 पर अथवा प्लेटफार्म सं. 01 से 02 पर प्लेटफार्म से होते हुए जाना प्रतिबंधित किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए प्लेटफार्म सं. 02 से 01 पर पैदल जाने के लिये मुख्य सड़क मार्ग पर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। यह वैकल्पिक रास्ता गेट सं. 06 के बगल में मुख्य सड़क पर अस्थाई गेट सं. 06 ए. बनाया गया है, जिसके माध्यम से यात्रीगण प्लेटफार्म सं. 02 से 01 पर अथवा प्लेटफार्म सं. 01 से 02 पर जा सकते है। इस नई व्यवस्था से सामान्य श्रेणी के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके अतिरिक्त गेट सं. 07 (कैब-वे) के रास्ते भी प्लेटफार्म सं. 01 पर पहुँचा जा सकता है तथा प्लेटफार्म सं. 02 पर,

 

Related Articles

Back to top button