उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सहाराश्री’ की पहली पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देने को लगी कतार

लखनऊ : सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक और प्रणेता स्व. ‘सहाराश्री’ सुव्रत रॉय सहारा की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में निर्मित भव्य प्रतिमा पर प्रार्थना सभा माल्यार्पण के बाद पुष्पांजलि के जरिये परिवार के सभी वरिष्ठजनों के साथ कर्मचारियों व परिचितों ने पुष्पांजलि से अपनी भावना व्यक्त की।

गुरुवार को सहारा शहर के भव्य परिसर में भारत माता की छवि के निकट ‘सहाराश्री’ की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक ‘सहाराश्री’ की पत्नी बड़ी भाभी श्रीमती स्वप्ना रॉय ने ‘सहाराश्री’ की प्रतिमा पर पुष्प वंदन के साथ ही भावुक श्रद्धासुमन अर्पित किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद भव्य पंडाल में प्रसाद वितरण वितरण कार्यक्रम भी आयोजित था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सहारा शहर से निकलते वक्त से सभी आगंतुकों ने ‘सहाराश्री’ को शत-शत नमन किया और शांति की कामना की।

Related Articles

Back to top button