उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय सर्वजन पार्टी उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और 75 जिला में कार्यसमिति मार्च तक गठन कर लिया जाएगा: अशोक निषाद

अशोक निषाद ने सेफ आर. ओ.कार्यालय का फीता काटकर किए उद्घाटन

गौरी बाजार (देवरिया/उत्तर प्रदेश) : भारतीय सर्वजन पार्टी की एक आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद के अध्यक्षता में शुरू हुई, बैठक पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और 75 जिलों में पार्टी की मजबूत संगठन को 2025 मार्च तक खड़ा कर दिया जाएगा, आगे श्री निषाद ने कहा भाजपा और कांग्रेस के पास न्यायिक इच्छा शक्ति नहीं है इन दोनों दलों ने देश के आजादी के 77 वर्षों बाद भी पिछड़ी जाति, मिडिल क्लास परिवार, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति को सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से एक समान भागीदारी नहीं दिया साथ ही भाजपा और कांग्रेस की सरकार ने उक्त समाज के विकास को रोकने का कार्य कर रही हैं उक्त बातें प्रधान कार्यालय भारतीय सर्वजन पार्टी के बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा दुर्भाग्य है समाज के लोग इस बात को नहीं समझ रहे हैं देश प्रदेश में सबका विकास हो इसके लिए शासन सत्ता से भाजपा और कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निषाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ राम प्रसाद निषाद, प्रदेश सचिव प्रभुदयाल निषाद, जिला महासचिव मिथिलेश निषाद, राम केवल निषाद, कार्यालय सचिव श्रेया निषाद ,रविंद्र यादव, सलेमपुर विधानसभा से रामबृक्ष राव सहित आदि लोग उपस्थित है।

अशोक निषाद ने सेफ आर. ओ. आफिस का फीता काटकर किए उद्घाटन
तत्पश्यात अपराह्न 2 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने “सेफ बी. एम. सी. मर्चेंडाइज मार्केटिंग मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, सेफ आर. ओ.” के ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान रंजीत टाटवा, सुधांशु शांडिल्य, प्रदीप कुमार, हिमांशु, रवि, काजल, अशोक कुमार, गणेश प्रसाद, सूरज प्रसाद, नरेंद्र यादव सहित आदि लोग उपस्थित है।

 

Related Articles

Back to top button