उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हरियाणा चुनाव की जीत में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लखनऊ महिला कार्यकर्ता सम्मानित

लखनऊ : महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हरियाणा चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा लखनऊ से भेजी गई महिला कार्यकर्ताओं को कैसरबाग कार्यालय पर सम्मानित किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आनंद द्विवेदी ने महानगर अध्यक्षा सीता नेगी, पूजा मिश्रा, रेशु भाटिया, मानवी द्विवेदी, कल्पना ,कोमल शुक्ला, अर्चना साहू,वर्तिका सहित वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

आनंद द्विवेदी ने कहा कि चुनावी रणनीति के तहत पार्टी प्रत्येक चुनाव में संगठन के काम में पारंगत और चुनाव की रणनीति की दृष्टि से जिनका व्यापक अनुभव है, ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अन्य प्रदेशों में चुनाव के दौरान सहयोग के नाते भेजती है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है इसके लिए आप सभी बधाई की पात्र है।

 

Related Articles

Back to top button