उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आमजन को समर्पित है मेरा जीवन: पवन सिंह चौहान

विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय समिति के सभापति पवन सिंह चौहान का हुआ नागरिक अभिनंदन

  1. बीकेटी/लखनऊ। विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय बिलंब समिति के सभापति पवन सिंह चौहान ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन आमजन की सेवा में समर्पित है। वह देश-विदेश कहीं पर भी रहें, किन्तु बख़्शी का तालाब उनके अंतर्मन में सदैव रहता है। बीकेटी के लोगों का उन पर विशेष अधिकार है।
    व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए सभापति श्री चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को लेकर पूरी यूपी में सक्रिय हैं। यह भारत का अमृत काल है। इसी स्वर्णिम काल में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में चल चुका है। वह स्वयं विगत दो दशक से शिक्षा, संस्कार एवं रोजगार पर अहर्निश कार्य कर रहे हैं।
    सीतापुर एमएलसी श्री चौहान मंगलवार शाम बीकेटी सोलर हाउस में आयोजित अपने नागरिक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस समारोह का आयोजन संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, बीकेटी ने किया था। इसमें नगर पंचायत बीकेटी के तमाम दुकानदारों एवं प्रबुद्ध जनों ने भी हिस्सा लिया।
    इस नागरिक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने कहाकि एमएलसी पवन सिंह चौहान प्रदेश के अनेक जिलों में सरकारी कामकाज की समीक्षा करने के बाद वापस आए हैं। वह बख़्शी का तालाब का मान पूरे प्रदेश में बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने उनका अभिनंदन करके अपने नैतिक कर्तव्य का पालन किया है।
    बीकेटी सोलर हाउस में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, बीकेटी के अध्यक्ष वेद रत्न सिंह, उपाध्यक्ष विनोद अवस्थी, उपाध्यक्ष कौशल पति शुक्ला, महामंत्री इत्येन्द्र सिंह चौहान, महासचिव अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह, सचिव सुखदेव लोधी व प्रवक्ता दिनेश वर्मा आदि ने एमएलसी का माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया। पटरी दुकानदारों ने एमएलसी पर खूब पुष्प वर्षा भी की।
    इस समारोह में कवि संदीप अनुरागी, समाजसेवी योगेंद्र शुक्ला, शिक्षाविद डॉ सतेंद्र सिंह, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौहान, बबलू सिंह व अरुण रावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button