उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जरूरतमंदो के लिए लगा हेल्थ कैंप

सैकड़ों लोगों ने कराई निशुल्क खून की जाँच

लखनऊ । सुप्रसिद्ध 2050 हेल्थकेयर व रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा एक निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन गोलागंज स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में किया गया।सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस हेल्थ कैंप में लगभग 350 लोगों ने अपनी शुगर की फास्टिंग, Hb1AC और कई अन्य जाँच निशुल्क करायी।

इस शिविर में हेल्थ से सम्बन्धित अन्य जाँचे 50% छूट के साथ की गयी।इस शिविर में हियरिंग समस्या से सम्बन्धित जाँचे और जानकारी भी हीयर क्लियर के विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध करायी गयी।
वरिष्ठ बी.एस.पी.नेता एवं समाजसेवी इन्तिज़ार आब्दी बॉबी और श्रीमती ईशा इंतजार आब्दी के विशेष सहयोग से आयोजित इस हेल्थ कैंप में डॉक्टर राहुल, फिजियोथेरिपिस्ट डॉक्टर रजत सिंह, डॉक्टर गीताजली और समस्त पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों के उपचार और परामर्श में विशेष ध्यान दिया।


शिविर में आस पास के गणमान्य जनों के अलावा 2050 संस्था के रीजनल हेड विनय भूषण दश,स्टेट हेड राहिल आब्दी,एडमिन हेड आर बी सिंह,बिजिनेस मैनेजर अहद मिर्जा, हैदर शौकत एवं महेश त्रिवेदी,डॉक्टर राहुल गहलोत,डॉक्टर गीतांजलि,डॉक्टर रजत आदि भी शामिल रहे।इस शिविर के आयोजन से आस-पास की जनता में हर्ष का माहौल दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button