उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश के सभी जनपदों में मासिक बैठक होगी- पुलिस महानिदेशक

साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए कार्यशालाएं आयोजित हो संदीप बंसल

लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के साथ पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई.
संदीप बंसल ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभावी बनाए जाने पर पुलिस महानिदेशक का आभार व्यक्त किया साथ ही उनसे मांग की की उत्तर प्रदेश के अभी आधे जनपदों में बैठक नहीं हो पा रही हैं.

उन्होंने सभी थानों में पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ अत्यंत सम्मानजनक व्यवहार किए जाने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए कार्यशालाएं आयोजित किए जाने एवं सराफा व्यापारियों को विशेष सुरक्षा प्रदान किए जाने की बात कही उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीतापुर मेरठ तथा बागपत जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधियों के मामले भी पुलिस महानिदेशक के समक्ष रखें.
पुलिस महानिदेशक ने व्यापारी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया की उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित होगी जिन जनपदों में बैठक आयोजित नहीं हो रही है उनकी सूचना वह एकत्र करवाते हैं उन्होंने यह भी कहा कि इन बैठकों में साइबर अपराध से संबंधित कार्यशालाएं भी आयोजित करवाई जाएगी.
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने व्यापारी समाज से स्वयं भी लालच के चक्कर में न पडकर साइबर अपराधों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के लिए समस्त व्यापारियों / उद्यमियों को स्वयं भी सतर्क रहना पड़ेगा।

पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राजीव बंसल, बागपत जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर, मेरठ महानगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहित गोयल, सीतापुर के मिश्रित नगर अध्यक्ष हरिप्रसाद वर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अनुपम अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button