उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महुआडीह थाना प्रभारी नवीन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने कराया मूर्ति विसर्जन

देवरिया :  जिले में प्रशासन मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट है किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था में कमी ना हो इसीलिए अति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन जगह जगह तैनात है. इसी क्रम में महुआडीह थानाध्यक्ष प्रभारी नवीन चौधरी के नेतृत्व में हेतिमपुर नगर पंचायत छठ घाट पर बुधवार देर शाम तक कुछ जगहों की मूर्ति प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालूओं गाजे बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए प्रस्थान किया पूरे सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन तैनात रहीं। आपको बता दें कि पूरे यूपी इस समय बहराइच की ताजा घटना को लेकर अलर्ट है।

प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन की सभी क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लिया गया है जहां कही भी मूर्ति विसर्जन नहीं हो सका है वहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मूर्ति विसर्जन कराने का निर्देश जारी किया गया है। महुआडीह थानाध्यक्ष नवीन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने हेतिमपुर छोटी गंडक नदी घाट पर कई मूर्तियों को शांति व्यवस्था के साथ दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित कराया.

इस दौरान महुआडीह थानाध्यक्ष नवीन चौधरी , चौकी प्रभारी हेतिमपुर दीपक सिंह ,SI दीप नारायण,का. रजत यादव,का.रामप्रदीप बिन्द,का. मनीष कुमार,का. आनन्द यादव,का. दुर्गेश राजभर,हे.का. राधेश्याम, हे.का. शीतला प्रसाद, हे.का. राजेश चौरसिया सहित इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button