उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

44वां राष्ट्रीय कलमवीर दिवस 12 अक्टूबर को, कई बड़ी हस्तियां होंगी सम्मानित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के जन्मोत्सव के मौके पर 12 अक्टूबर दिन शनिवार, अपराह्न 2 बजे, निराला सभागार, हिन्दी संस्थान में 44वां राष्ट्रीय कलमवीर दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसमे डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा की अध्यक्षता प्रो. डॉ. वी. जी. गोस्वामी, पूर्व अधिष्ठाता विधि संकाय विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय करेंगे।इस आयोजन के मीडिया प्रभारी श्री अब्दुल वहीद ने आगे बताया कि समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ अम्मार रिज़वी, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रोफेसर डॉ सूर्य प्रसाद दीक्षित पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी लखनऊ विश्वविद्यालय, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार उदय प्रताप सिंह, प्रोफेसर डॉ. अब्बास अली मेहंदी, कुलपति ईरा मेडिकल विश्वविद्यालय, प्रोफेसर डॉ उषा सिन्हा पूर्व विभागाध्यक्ष भाषा विज्ञान विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय,  पवन सिंह चौहान, सदस्य विधानपरिषद, प्रोफेसर डॉ. साबिरा हबीब, पूर्व विभागाध्यक्ष रशियन भाषा, लखनऊ विश्वविद्यालय, डॉ अनिल कुमार मिश्र एवं महेन्द्र प्रताप सिंह “भीष्म” रजिस्टर उच्च न्यायालय लखनऊ होंगे‌।

इस वर्ष “कलमवीर चक्र सम्मान 2024” से सम्मानित होने वाली हस्तियों में पद्माश्री डॉ. विद्या बिन्दु सिंह, श्री आत्म प्रकाश मिश्र, निदेशक दूरदर्शन, लखनऊ, वरिष्ठ पत्रकार उर्दू  इब्राहिम अल्वी, वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान, प्रोफेसर डॉ. यशपाल सिंह, हापुड़, वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त तिवारी, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति, वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश मिश्र, आईएएस एवं “कलमवीर रत्न सम्मान 2024” के लिए पत्रकार व साहित्यकार श्री नवल कान्त सिन्हा, अनिल मिश्र, सम्पादक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, डॉ सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी ‘पथिक, डॉ शिव मंगल सिंह मंगल,प्रोफेसर डॉ अमीत गोयल, पत्रकार  ज़ुबैर अहमद नरेन्द्र भूषण, डॉ आदर्श त्रिपाठी,डॉ सिफत-उज़-ज़ोहरा, मनु बाजपेई इसी के साथ “डॉ रंगनाथ मिश्र “सत्य” की स्मृति में कलमवीर सम्मान 2024″ पत्रकार श्री जमील मलिक एवं हिन्दी, उर्दू के वरिष्ठ साहित्यकार “श्री रमन लाल अग्रवाल की स्मृति सम्मान 2024” मेजर जनरल श्री ए. के. चतुर्वेदी को दिया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button