रेल कर्मियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय आनन्दनगर में उम्मीद कार्ड कैम्प लगाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल अपने रेलवे कर्मियों एवं उनके परिवारजनों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के मेडिकल कार्ड (UMID CARD) बनाने, एचआरएमएस माडयूल पर सर्विस रिक्वेस्ट एवं परिवाद निस्तारण हेतु मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर संबंधित कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिक निरीक्षकों की उपस्थिति में निर्धारित तिथियों में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाये जा रहे है।
इस सुविधा के अन्तर्गत 03 अक्टूबर 2024 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय आनन्दनगर में उम्मीद कार्ड कैम्प लगाया गया। इसी क्रम में 04 अक्टूबर 2024 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर, 08 अक्टूबर 2024 को स्टेशन अधीक्षक बहराइच, 09 अक्टूबर 2024 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय नानपारा, 15 अक्टूबर 2024 को सहायक मण्डल इंजीनियर कार्यालय मैलानी, 18 अक्टूबर 2024 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सीतापुर, 22 अक्टूबर 2024 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय बिसवां, 24 अक्टूबर 2024 को संयुक्त कार्यालय गोण्डा, 29 अक्टूबर 2024 को मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर, 25 अक्टूबर 2024 को लोको शेड गोण्डा, 01 नवम्बर 2024 को बहुउद्देशीय हाल मंरेप्र कार्यालय लखनऊ, 05 नवम्बर 2024 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय मनकापुर, 12 नवम्बर 2024 को डीजल लाबी गोरखपुर, 13 नवम्बर 2024 को सहायक मण्डल इंजीनियर/पश्चिम कार्यालय गोरखपुर, 14 नवम्बर 2024 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय बस्ती, सहित सभी स्थानों पर अपराह्न 11 बजे से 17ः00 बजे तक कैम्प संचालित होगा।
कार्यरत कर्मचारी द्वारा ’’न्डप्क् कार्ड’’ बनवाने हेतु स्वयं का परिचय पत्र, मेडिकल कार्ड, पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापित पास घोषणा पत्र, स्वयं एवं आश्रितों की फोटो, जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना होगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रित ’’सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना’’ मेडिकल कार्ड, सातवें वेतन आयोग का संशोधित पीपीओ, बैंक द्वारा जारी नवीनतम पेंशन स्लिप/पासबुक (नवीनतम प्रविष्टि सहित), यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी हो तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र, अपनी एवं आश्रितों की फोटो, जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना आवश्यक है।



