उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माँ ने दो बेटियों को फाँसी पर लटकाया और खुद ट्रेन के आगे कूदी

घटनास्थल स्थल पर एसपी सिटी पहुंचे घायल महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के चक्का हुसैन पचपेड़वा मोहल्ला में शिव प्रसाद चौहान की पुत्र वधू बिंदु चौहान 30 वर्ष मानसिक रूप से बीमार ने अपनी बेटी उम्र 5 साल और अपने देवर की पुत्री उम्र ढाई साल को अपने घर में ही फांसी लगा दी तथा उनकी मृत्यु हो जाने पर रस्सी को काटकर पलंग पर लिटा दिया और स्वयं ट्रेन से कटने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास चली गई.

ट्रेन के आगे कूद गई गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक नगर /कार्यवाहक एसएसपी अभिनव त्यागी अपने सहयोगी क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के साथ पहुंचकर घायल महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया.

महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है महिला सामान्य परिवार की बताई जा रही है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती हैं उसी का नतीजा रहा कि अपनी 5 साल की पुत्री व देवर की ढाई साल की पुत्री की फांसी लगाकर हत्या कर अपने खुद ट्रेन के आगे कूद गई जो अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत से जूझ रही है. घायल महिला के घर पर ससुर देवर और देवर की पत्नी है. घायल महिला का पति हैदराबाद में काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button