मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे अधिवक्ताओं की समस्याएं पूर्व विधायक जय प्रकाश निषाद
'समस्याओं का समाधान कराने का करेंगे प्रयास'
गोरखपुर : चौरी चौरा तहसील बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूर्व राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद के उपस्थित में मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी लोगो ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। अधिवक्ताओं ने तहसील में एसडीएम चौरी चौरा के खिलाफ चल रहे धरने के बारे में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय प्रकाश निषाद से अवगत कराते हुए सहयोग करने की अपील किया ।अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्या को माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अवगत कराएंगे।उन्होंने आगे कहा की हड़ताल से अधिवक्ता व वादकारी दोनो लोगो का हानि हो रहा है। ऐसे में इस समस्या का समाधान आवश्यक हो गया है।उन्होंने आगे कि बतौर विधायक हमारे कार्यकाल में थाना तहसील सहित अन्य जगह पर कहीं भी भ्रष्टाचार या दलाली की कोई शिकायत नहीं मिलती थी ।

चौरी चौरा के लोगों का मै आभार व्यक्त करता हूं कि पहली बार में ही मुझको यहां से जीता कर अपना विधायक बनाया था।अधिवक्ताओं के लिए हमने अपने कार्यकाल में फंड भी दिया था। इस अवसर पर अध्यक्ष राम प्यारे यादव पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह वरिष्ठ अजीत कुमार, रामनयन यादव गिरीश चंद्र ,जितेंद्र गौतम सत्यभामा भगवानदास निषाद सुभाष पासवान ,जयप्रकाश आर्या , रंधेश निषाद, अरूण यादव,रंजीत कुमार दुर्गेश चौधरी( लिपिक )आदि उपस्थित रहे।



