उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मयू रीजों के लिए अच्छे व्यवहार के प्रति कटिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा ली

लखनऊ : डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो. जिला शाखा लखनऊ के अध्यक्ष अरुण अवस्थी द्वारा जारी पत्र के क्रम में एवं मुख्यमंत्री  के दिशा निर्देशों के अनुसार वर्तमान समय में संक्रमण रोगियों की अधिक संख्या को देखते हुए विश्व फार्मासिस्ट दिवस को अपने-अपने चिकित्सालय/ इकाई में आयोजित करने के निर्देश के क्रम में बलरामपुर चिकित्सालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें चिकित्सा जगत में फार्मासिस्ट के अहम भूमिका पर चर्चा हुई ।

मुख्य अतिथि चीफ फार्मासिस्ट अरविन्द कुमार तिवारी एंव चीफ फार्मासिस्ट डी एस त्यागी ने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के प्रति त्याग की भावना से सेवा करने पर जोर दिया. साथ ही चिकित्सक और मरीज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रुप में फार्मासिस्ट की ‌भूमिका पर विशेष ध्यान देने और उपबोघन पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम मे लगभग 100 लोगों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रुप से डी पी ए के पूर्व महामंत्री श्रवण सचान,सुभाष श्रीवास्तव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कपिल वर्मा सहित कई फार्मासिस्टो ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिपाठी,राजेश वरुण,के के सिंह, संगीत वर्मा,रहमान,अनिल श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव, जसवंत सहित बड़ी संख्या में चिकित्सालय के प्रशिक्षु फार्मासिस्ट रिषभ गुप्ता,सचिन,पलक,आरिफ, अमीर सहित कई फार्मासिस्ट भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में चिकित्सालय के अन्य संर्वग के साथी भी मौजूद रहे जिसमें मुख्य रुप से एल टी संर्वग से सत्यप्रकाश,सुनील कुमार ,नेहा वर्मा,पूजा मिश्रा ,मनोज अवस्थी और नेत्र विभाग से अमृता पाटिल एंव सर्वेश पाटिल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डाॅ पी के श्रीवास्तव व डाॅ. संजीव गुप्ता ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का संचलन रजत यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी ने केक काट कर मरीजों के लिए अच्छे व्यवहार के प्रति कटिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा ली। लखनऊ के शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी चिकित्सकीय इकाइयों में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन बड़े जोरशोर से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button