उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सृजन फाउंडेशन एवं शाइन इवेंट्स द्वारा आयोजित किये जा रहे 9वें उत्तर प्रदेश महोत्सव का पोस्टर लांच

लखनऊ । सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना ने बताया कि इस बार का उत्तर प्रदेश महोत्सव 9वां महोत्सव है। संस्था विगत 8 वर्षों से इसे अनवरत करा रही है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में कराई गई थी। इस वक़्त वृहद महोत्सव का आयोजन करके इसके द्वारा लोगों का चयन करके 24 जनवरी ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर उनको सम्मानित किया जाता है। डॉ. अमित ने बताया कि इस बार का यह आयोजन 16 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक चलेगा और यह आयोजन *सर्कस ग्राउंड (फ़ारूक़ मार्किट), बिठौली चुंगी के पास, सीतापुर रोड, लखनऊ में किया जाएगा।

शाइन इवेंट्स के डायरेक्टर आमिर सिद्दीकी ने बताया इस बार के महोत्सव में निम्न चीजों का समावेश रहेगा-

प्रदर्शनी, झूले एवं एडवेंचर, जायका, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, नशा मुक्त भारत, पर्यावरण हितैषी एवं महापुरुषों की प्रदर्शनीमय महोत्सव रहेगा.

पोस्टर विमोचन में संस्था अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना, रोमा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनूप सक्सेना, पंकज तिवारी, स्मिता श्रीवास्तव, डॉ अर्चना सक्सेना, शैलेन्द्र मोहन, एडवोकेट विनीत सिंह, एडवोकेट राम प्रकाश सिंह, संजीव सक्सेना, ऋषि सक्सेना, आरुषि सक्सेना, श्रीश सिंह, मुकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button