हिन्दी दिवस पर म्यांमार रंगून में विशेष अतिथि के रूप में नवाजे गए साहित्यकार प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु’
आमन्त्रित सदस्यों में न्यूयॉर्क,अमेरिका से इन्दरजीत शर्मा सहपत्नी अन्जू शर्मा भी हुए शामिल, कार्यक्रम के संयोजक रंगून में स्वामी विवेकानंद केंद्र के प्रमुख डा.अशीष कन्दवे थे

नई दिल्ली। हिन्दी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु’ एवं अन्य साहित्यकारों को म्यांमार रंगून में विशेष अतिथि होने का गौरव प्राप्त हुआ.

विदेश में राजकीय सम्मान के साथ राजकीय भोज पर विशिष्ट अतिथि होने का निमंत्रण साहित्यकार प्रेम भारद्वाज व उनकी धर्मपत्नी कमला भारद्वाज को म्यांमार रंगून में भारतीय राजदूत अभय ठाकुर एवं उनकी पत्नी डॉ. सुरभि ठाकुर द्वारा दिया गया था. यह रात्रिभोज आमन्त्रण एक यादगार क्षण रहा. रंगून प्रवास के दौरान जिसे अपनी साहित्यिक यात्रा का प्रेम भारद्वाज गौरवशाली क्षण मानते हैं जिसमें उनके साथ भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के विशिष्ट आमन्त्रित सदस्यों में इन्दरजीत शर्मा सहपत्नी अन्जू शर्मा सहित न्यूयार्क अमेरिका से पधारे थे.

पूर्व शिक्षा मंत्री उ.प्र. रविन्द्र शुक्ल, लोकप्रिय गजलकार सुशील साहिल, पत्रकार कवि सनोज तिवारी,कवयित्री अंजना सेंगर आदि प्रमुख थे. कार्यक्रम के निदेशक, संयोजक भारत सेन्टर रंगून में स्वामी विवेकानंद केंद्र के प्रमुख डा. अशीष कन्दवे थे, इस प्रकार अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस रंगून में अत्यंत उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।




