उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 421वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘एन्क्राइट आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल परवर पूरब, मोहनलालगंज,लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 421वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता श्री हंस जी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में के लिए भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सकों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि साहित्य मानवीय गरिमा का बोध कराता है।’’ संस्थान के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार एवं श्रीमती ऊषा सिंह अपने ने अपने विचार रखे, (डॉ.) कमल सचिदेवा, ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री, देवेन्द्र सिंह, विजय, श्रीमती ऊषा सिंह एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार, निदेशक इं. इशान अरोड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रितिका अरोड़ा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) इंद्रेश कुमार सिंह, एकेडमिक प्राचार्य प्रो. डॉ. अरूण कुमार पाणिग्राही, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमल सचिदेवा, विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button