कैंसर से लड़ाई के साथ स्वरोजगार की पढ़ाई भी करा रही है : स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन : डॉ. नीलू त्रिवेदी
लखनऊ : स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य व सशक्तिकरण के लिए विगत कई वर्षों से निरंतर कार्य किया जा रहा है,इसी क्रम में संस्था द्वारा लखनऊ के कानपुर रोड स्थित पराग क्षेत्र में चल रहे स्त्री प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को संस्था द्वारा उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्य पूर्ण करने के उपरांत समस्त महिलाओं को संस्था की संस्थापिका डॉ. नीलू त्रिवेदी ने सर्टिफिकेट डिसटीब्यूशन का कार्य किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिक डॉ नीलू त्रिवेदी ने कहा कि संस्था रोजगार प्रशिक्षण के साथ ही साथ महिलाओं को तमाम क्षेत्रों में जाँब प्लेसमेंट भी उपलब्ध करा रही है जिसमें सैलून,प्रोडक्ट सेलिंग,इंश्योरेंस पॉलिसी, हैंडीक्राफ्ट, ब्राइडल लहंगे, होम डेकोरेटिंग प्रोडक्ट्स इत्यादि वर्ग सम्मिलित है।
संस्था का प्रयास है कि महिलाएं आर्थिक तंगी के कारण पीछे ना रहे बल्कि बिना किसी लागत के एक अच्छी बिजनेस वूमेन बने और समाज में पिछड़ी महिलाओं को सशक्त करने के लिए आगे आए।



