उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भक्तों ने झूमते-नाचते गणपति बप्पा को किया विदा

लखनऊ। संत गाड़गे जन कल्याण सेवा समिति की ओर से मेडिकल कॉलेज चौराहे के गेट नंबर २ के बगल में मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीश्री गणेश उत्सव के अंतिम दिन विशाल भण्डारे एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी के निर्देशन में संत गाड़गे जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलमूर्ति की पूजन अर्चन के बाद विशाल भण्डारे आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी, ऐशबाग के पूर्व पार्षद सांकेत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य विशाल विक्रम सिंह, जगदीशपुर प्रधान अभिषेक विक्रम सिंह एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। संत गाड़गे जन कल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष अनूप कन्नौजिया ने बताया कि गणेश उत्सव के अंतिम दिन विशाल भण्डारे में पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल, बूंदी का वितरण किया गया। समिति के महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं ने भक्तों को कतारबद्ध कर प्रसाद वितरण कार्य सुचारू रूप से किया। हजारों की संख्या भक्तों ने विशाल भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धा और भक्तिमय वातावारण में मनौतियों के राजा गणपति महाराज को फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से श्रृंगार करके वाहन पर रखा गया। ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना, एक दो तीन चार बप्पाजी जय जयकार के जयघोष के बीच मनौतियों के राजा को रंग-गुलाल, फूलों की वर्षा करते हुए झूमते-नाचते भक्तों का जनसमुदाय मेडिकल कालेज से कुड़िया घाट मूर्ति विसर्जन स्थल की ओर प्रस्थान कर गए। समिति ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजे गए गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन का किया। इस मौके पर संत गाड़गे जन कल्याण सेवा समिति के अनूप कनौजिया, अजय कनौजिया, संजय कनौजिया, कल्लू कनौजिया, राजा बाजार वार्ड पार्षद राहुल, धर्मेन्द, राजकुमार सोनकर मुन्ना, अजय चौरासिया, अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी गण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button