उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे शोभन चौधुरी का अयोध्या आगमन

अयोध्या धाम जं. व अयोध्या कैंट स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं तथा परिचालन की व्यवस्थाओं का गहनता से किया अवलोकन

लखनऊ : 15 सितम्बर 2024 को महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली,  शोभन चौधुरी का मुख्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या आगमन हुआ I इस निरीक्षण के अंतर्गत महाप्रबंधक ने मण्डल रेल प्रबंधक, एस.एम. शर्मा एवं मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या धाम जं. व अयोध्या कैंट स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं तथा परिचालन की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया.

इस निरीक्षण कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक ने अयोध्या कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के अंतर्गत नई वाशिंग लाइन के निर्माण कार्य को देखा l इस वाशिंग लाइन का निर्माण ट्रेनों की पूर्ण क्षमता, सफाई उपकरणों की जरूरत, पानी और बिजली की उपलब्धता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इस वाशिंग लाइन से अयोध्या कैंट स्टेशन पर एक साथ कई रेल कोचों की सफाई की जा सकेगी l महाप्रबंधक ने नई वाशिंग लाइन के निर्माण कार्य को तय समयसीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करने की बात कही तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l महाप्रबंधक ने अयोध्या धाम स्टेशन पहुँच कर नई स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण कार्य को परखा, यात्री सुविधाओं, टिकट वितरण प्रणाली, वेटिंग हाल, सीसीटीवी कैमरों ,सफाई व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया एवं यात्रियों के सुगम आवागमन एवं मूलभूत आवश्यकतों की शत प्रतिशत आपूर्ति पर विशेष बल दिया I
अयोध्या धाम जं. व अयोध्या कैंट रेल सेक्शन के मध्य इंटरमीडियेट ब्लॉक सिग्नल (I B S) का उद्घाटन महाप्रबंधक द्वारा किया गया यह इंटरमीडियेट ब्लॉक सिग्नल प्रणाली रेलवे के आधुनिक ट्रैफ़िक प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सुरक्षित और अधिक प्रभावी ट्रेन संचालन सुनिश्चित करता है। ट्रेन संचालन के दौरान यह प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनी रहे, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
निरीक्षण के अगले क्रम में महाप्रबंधक ने अयोध्या धाम -वाराणसी रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया l इस विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मार्ग में शाहगंज व जौनपुर स्टेशनों उपलब्ध यात्री सुविधाओ का निरीक्षण किया साथ ही शाहगंज व जौनपुर स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नये स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए इनको निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पूर्ण करने की बात कही I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button