उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रंगून म्यांमार के भारतीय दूतावास में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस

नई दिल्ली : रंगून म्यांमार के भारतीय दूतावास के भारतीय राजदूत अभय ठाकुर की अध्यक्षता में 14 सितम्बर 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया. भारतीय दूतावास में काव्य गोष्ठी के साथ अभय ठाकुर ने राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय कवियों एवम् विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया.साथ ही सबके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन भी रखा. जो एक गौरवपूर्ण क्षण था.

तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद संस्कृति केन्द्र,भारत भवन में हिंदी दिवस एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश  रविन्द्र शुक्ल,भारत के म्यांमार में राजदूत अभय ठाकुर, अमेरिका से आए अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी समिति के निदेशक अति विशिष्ट अतिथि इन्दरजीत शर्मा और विशिष्ट अतिथियों में दिल्ली से वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम भारद्वाज’ ज्ञान भिक्षु ‘,रांची झारखंड से वरिष्ठ कवि सुशील साहिल,उतर प्रदेश से कवि सनोज तिवारी लखनऊ से कवयित्री अंजना सेंगर के अलावा  कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक तथा संयोजक डा. अशीष कन्दवे, दिल्ली से पधारी अंजू शर्मा, कमला भारद्वाज आदि अतिथि उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button