बप्पा की कृपा जिसपे हो जाए मौज उड़ाए मौज उड़ाए …,
मनौतियों के राजा गणेशोत्सव का चौथा दिन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 19वें श्री गणेश महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को अयोध्या वाराणसी के आचार्यों कौशलेश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, हरिनारायण तिवारी, कमलेश तिवारी द्वारा मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने श्री गणेश के चरणों में भजनों की श्रंखला पेश की। संजय ने भजन प्रथमे सारे जगत में तेरी पूजा हो रया गणपति बप्पा मोरया…., ” उसके बाद बप्पा की कृपा जिसपे हो जाए मौज उड़ाए मौज उड़ाए …, सुनाया।
उसके बाद संजय शर्मा द्वारा भगवान् गणेश पर एक नृत्य नाटिक गणेश जी ने चंद्रमा को श्राप दिया, का मंचन किया गया। अगले क्रम मे गायक मनोज अजीत देवघर झारखंड द्वारा शिव तांडव स्त्रोत्राम की नृत्य प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया। इससे पहले सिद्धू महाराज के निर्देशन में नृत्य कार्यक्रम हुआ।
यहां भक्तों ने परिसर में लगे मेले का भी आनंद लिया।
इस मौके पर कमेटी के घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, जयकरण सिंह, पार्षद रंजीत सिंह, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अतुल बंसल, अखिलेश बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम मौजूद रहे।



