उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से होने वाली शादियों की ज़ोरदार तैयारियां : मुर्तज़ा अली

लखनऊ : मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से मस्जिद में निकाह कराने के उद्देश्य को लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत  22 सितम्बर रविवार 2024 को जामा मस्जिद मुन्शी पुलिया इंदिरा नगर लखनऊ में होने वाले सामूहिक विवाह के सम्बन्ध में सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के तत्वावधान में में 114 इंसाफ़ नगर इंदिरा नगर लखनऊ में चेयरमैन जनाब ख़ालिद इस्लाम की अध्यक्षता में बैठक की गयी ।

कमेटी के सेक्रेट्री जनाब मुर्तज़ा अली ने बताया कि इस बार आठ जोड़ो का निकाह कराया जाना प्रस्तावित है जिसमें हर बार की तंरह इस बार भी दुल्हा-दुल्हन को कपड़ों सहित ज़रूरत का सारा सामान देकर विदा किया जायेगा ।जनाब मुर्तज़ा अली ने बताया कि इन शादियों को लेकर पचास शादी का आकड़ा पूरा हो जायेगा ।

जनाब मुर्तज़ा अली ने बताया कि पचास शादी का आकड़ा छूने पर शहर के संभ्रांत एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है ।चेयरमैन जनाब ख़ालिद इस्लाम ने इस शादी को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक टीम का गठन किया है जिसमें डाक्टर अख़्तर सिद्दीक़ी, मोहम्मद कैफ बशीर ख़ान, इंजीनियर अयाज़ अहमद,शेख़ अफ़ज़ाल अहमद,आमिर क़िदवाई,ज़ाहिद रज़ा,अनवर सिद्दीक़ी,मौलाना सालेह,मुहम्मद इमरान खान,मुहम्मद आमिर ख़ान ,शाहिद सिद्दीक़ी, तबीर अहमद सिद्दीक़ी ,शेख इमरान सिद्दीक़ी,हाफ़िज़ नसीबुद्दीन, फ़हद के अतिरिक्त हलीमा अज़ीम के साथ महिलाओं की एक टीम होगी ।यह टीम सेक्रेट्री जनाब मुर्तज़ा अली को किये जा रहे कार्यों से अवगत करायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button