राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया दस दिवसीय एथनिक और पारंपरिक सिल्क, कॉटन हैंडलूम उत्पादों की दस दिवसीय प्रदर्शनी माँ udgha

लखनऊ : भारत का सबसे बड़ा और सबसे प्रतीक्षित कॉटन और सिल्क फैब-2024 प्रदर्शनी पूरे भारत से मास्टर 100 बुनकरों द्धारा बनाए गए एथनिक और पारंपरिक सिल्क, कॉटन हैंडलूम उत्पादों की दस दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को कैसरबाग बारादरी में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के कर कमलों द्वारा किया गया. तत्पश्चात राज्यमंत्री का बुके देकर स्वागत आयोजक मानस आचार्या ने किया. इस मौके पर जावेद मक़सूद टीवी अभिनेता मोहनीश भी मौजूद थे.
कैसरबाग बारादरी में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है कि एक ही छत के नीचे प्रदेश के विभिन्न राज्यो के उत्पाद लखनऊ वासियों को किफायती दामों में उपलब्ध होते है समय-समय पर ऐसे आयोजनों को लेकर आने वाले प्रदर्शनी के आयोजक मानस आचार्या को बधाई भी दी । इस प्रदर्शनी मी विभिन्न राज्यो से आये बुनकरों से उत्पाद के बारे में जानकारी ली प्रदर्शनी में आये उत्पाद अपने आप मे अलग पहचान रखते है।
जिसमे कि सिल्क साड़ी I सूट I ड्रेस मटीरियल I स्टोल | दुपट्टे कुर्ती I शुद्ध और संभावित सिल्क | टसर सिल्क I शांतिपुर सिल्क। उड़ीसा संभलपुरी इक्कत सिल्क साड़ी, बिहार: ओरेग्निक टसर सिल्क साड़ियाँ, सूट और स्टोल, असम: मुगा और एरी सिल्क साड़ियाँ, कर्नाटक: क्रेप सिल्क, जॉर्जेट सिल्क, अरीनी सिल्क और मुद्रित साड़ियाँ, तमिलनाडु: कांजीवरम सिल्क साड़ियाँ और डिजाइनर फैंसी साड़ियाँ , आंध्र प्रदेश धर्मावरा, उप्पादा, गडवाल, मंगलागिरी और पोचमपल्ली साड़ियाँ, उत्तर प्रदेश मुलबारी सिल्क, जामदानी, जामावर सिल्क साड़ियाँ और शिफॉन सिल्क, महाराष्ट्र: डिजाइनर पोशाक सामग्री, छत्तीसगढ़: विशेष कच्ची सिल्क साड़ियाँ, कोसा सिल्क, टसर सूट और दुपट्टा, मध्य प्रदेश: महेश्वरी, चंदेरी सिल्क साड़ियाँ और सूट, पश्चिम बंगाल: बालूचरी, ढाका मसली, गिचा साड़ियाँ, बुटीक साड़ियाँ, कांथा साड़ियाँ, ज़ोरदोशी, जम्मू और कश्मीर: चिनॉन सिल्क, टैडी सिल्क प्रिंटेड साड़ियाँ, पश्मीना शॉल और सूट, राजस्थान: कोटा सिल्क, हैंड ब्लॉक प्रिंट ड्रेस और साड़ियाँ, पंजाब: फुलकारी ड्रेस और भी बहुत कुछ
विशेष में इस प्रदर्शनी का आकर्षण रही भदोही की कालीन, खुर्जा की क्रॉकरी इत्यादि उत्पाद शामिल हैं.



