उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

58 अवार्ड्स जीतने वाली फिल्म “नवरस कथा कोलाज” का ट्रेलर लॉन्च, पीएम मोदी को किया आमंत्रित

प्रवीण हिंगोनिया ने 9 किरदार निभाकर कमल हासन और संजीव कुमार को ट्रिब्यूट पेश किया_

मुम्बई। 58 नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड विनिंग निर्माता प्रवीण हिंगोनिया और एसकेएच पटेल की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “नवरस कथा कोलाज” का अद्भुत ट्रेलर मुम्बई के रेड बल्ब स्टुडियो में भव्य रूप से लॉंच किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी मौजूद थे। सामाजिक फ़िल्म “नवरस कथा कोलाज” के निर्माता निर्देशक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वह यह फ़िल्म देखें। साथ ही 18 अक्टूबर 2024 को देश की जनता से भी इस पिक्चर को सिनेमाघरों में देखने की अपील की। इस फ़िल्म में कई सामाजिक और महिलाओं के मुद्दे दर्शाए गए हैं।

लेखक, निर्देशक और ऎक्टर प्रवीण हिंगोनिया ने इस फ़िल्म में 9 चुनौती भरे किरदार निभाकर कमल हासन और संजीव कुमार को ट्रिब्यूट पेश किया है। फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में महान ऎक्टर संजीव कुमार ने 9 रोल जबकि कमल हासन ने फिल्म दशावतारम में 10 रोल अदा किया था।

इस फ़िल्म के कलाकारों में पठान फेम शाजी चौधरी, दयानंद शेट्टी, रेवती पिल्लई (कोटा फैक्ट्री फेम) पंचायत फेम सुनीता जी, दम लगा के हईशा फेम महेश शर्मा , प्राची सिन्हा, थ्री इडियट्स फेम आर्टिस्ट अमरदीप झा और उनकी बेटी श्रेया, जय शंकर त्रिपाठी, ईशान शर्मा, स्वर हिंगोनिया का नाम उल्लेखनीय है। इस मौके पर चंबल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में नवरस फ़िल्म को 3 अवार्ड मिले जिनमें बेस्ट फीचर फिल्म, सपोर्टिंग ऎक्ट्रेस रेवती पिल्लई और सपोर्टिंग ऎक्टर स्वर हिंगोनिया को दिया गया। स्वरध्रुपद प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को प्रवीण हिंगोनिया के साथ एसकेएच पटेल ने प्रोड्यूस किया है जबकि सह निर्माता अभिषेक मिश्रा हैं।

प्रवीण हिंगोनिया ने कहा कि यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। कश्मीर से लेकर ताजमहल तक पूरे भारत मे इसकी शूटिंग हुई है। नवरस कथा कोलाज में 5 गाने हैं। हमने एक ऐसी फ़िल्म बनाई है जिससे समाज मे कुछ परिवर्तन आए, लोगों को कुछ सीखने पर मजबूर कर दे। इस फ़िल्म के लिए काफी तैयारी की है। मेथड एक्टिंग की है। इस फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button