उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

द मदद सहयोग गाइडेंस फाउंडेशन की तरफ़ से हेल्थ कैम्प आयोजित 

लखनऊ : मरहूमा नसीम जहाँ अहेलिया मरहूम फ़ाज़िल हुसैन की याद मे हेल्थ कैम्प का करबला मेहदीगंज में आयोजन किया गया|

इस मेडिकल कैंप में लगभग 120 लोगों को मुफ्त दवा दी गई साथ ही उनका चेकअप भी किया गया। द मदद सहयोग गाइडेंस के द्वारा अब तक मेडिकल कैंपों के द्वारा 13363 से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाया जा चुका है।
फाउंडेशन द्वारा आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

मेडिकल कैम्प मुख्यं अथिति डॉ. दिव्यांश सिंह (अध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, केजीएमयू लखनऊ), अतिथि डॉ. रणविजय पटेल, डॉ. अरुण कुमार ओझा, डॉ. सुकांया संपत (एसोसिएशन के सदस्य, केजीएमयू लखनऊ) मौजूद रहे ।

डॉक्टर टीम मे डॉ. अलमास किदवई, डॉ. मोहम्मद अशरफ, डॉ. मोहम्मद जायद, डॉ. मरिया परवीन, डॉ. शोएब अंसारी, डॉ. सैयद मोहम्मद काशिफ आज़ाद
वही फ़ाउंडेशन की टीम मे कासिम हुसैन, वसी हसन, रिज़वान रिज़वी, इमरान अली, मिर्ज़ा कोनैन अब्बास (इंजील), मोहम्मद ज़मान, मोहम्मद सादिक, इमरान अली मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button