उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डिज्‍नी+हॉटस्‍टार पर 6 सितंबर 2024 को होगा भारत की सबसे हिंसक फिल्‍म ‘किल’ का प्रीमियर

मुंबई : खून खराबे, जबरदस्‍त ड्रामा और पावर पैक्‍ड फाइट सीक्‍वेंस से भरपूर भारत की सबसे खतरनाक और हिंसक ऐक्‍शन थ्रिलर किल 6 सितंबर 2024 से डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होने जा रही है। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित यह फिल्म हमें रोंगटे खड़े कर देने वाली एक ‘खूनी’ यात्रा पर ले जाती है, जो जबरदस्त एक्शन और बेहतरीन अभिनय से भरपूर है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली नये अभिनेता लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या माणिकतला अपनी खास अदाओं से चार चाँद लगाते हैं।

लेखक और निर्देशक निखिल नागेश भट ने कहा, ‘‘सिनेमाघरों में किल के सफल प्रदर्शन के बाद अब उसे डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर रिलीज़ के लिए तैयार होते देखना मेरे लिए बेहद रोमांचक है। इस फिल्म की कहानी लिखने की प्रेरणा मुझे एक व्यक्तिगत अनुभव से मिली, जो 1994-95 के आसपास का है और जिसने मुझे हमेशा के लिए हिला कर रख दिया। इसलिए “किल” को जितना हो सके उतना वास्तविक बनाना मेरे लिए बहुत ज़रूरी था, ताकि मैं अपनी सच्ची भावनाओं को व्यक्त कर सकूं। ” किल’ लक्ष्य के रॉ टैलेंट, राघव के पेशेवर अंदाज़, और पूरी टीम के अटूट समर्थन के बिना संभव नहीं हो पाती! मुझे बहुत खुशी है कि दर्शकों ने इससे जुड़ाव महसूस किया, और अब जब यह डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार पर रिलीज़ हो रही है, तो मुझे उम्मीद है कि इसे और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचने और अनुभव करने का मौका मिलेगा।”
नये अभिनेता लक्ष्‍य ने कहा, ‘‘इस फिल्‍म के जरिये मुझे जो प्‍यार मिला, उसके लिये मैं बेहद आभारी हूं। अमृत के अपने किरदार के लिये मैंने काफी सख्‍त फिटनेस रिजीम को अपनाया। कई बार ऐसा भी हुआ कि अपने रोल के अनुरूप बनने के लिये मैं अपनी सीमाओं को भी पार कर गया। इस पूरी प्रक्रिया में निखिल सर वाकई में मेरे मार्गदर्शक रहे हैं और मैं उन्‍हें अपना सबसे बड़ा मेंटॉर मानता हूं। ऐक्‍शन जोनर को एक्‍सप्‍लोर करने के बाद, मैं अलग-अलग किरदारों को करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस फिल्‍म के अब डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज होने के साथ मैं बड़ी संख्‍या में दर्शकों को इस खतरनाक ऐक्‍शन और खून खराबे वाली फिल्‍म को दिखाने के लिये उत्‍सुक हूं।’’
ऐक्‍टर राघव जुआल ने कहा, ‘’किल’ के लिये ऑडिशन देने से लेकर लक्ष्‍य के साथ शूटिंग करने तक, इस फिल्‍म का मेरा पूरा सफर बेहद मजेदार रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि कड़ी मेहनत करने से मैं कभी पीछे नहीं हटा हूं। ‘किल’ के साथ मुझे दुनिया को यह बताने का मौका मिला कि मैं भी ऐक्टिंग कर सकता हूं और एक निगेटिव रोल करना हमेशा एक बड़ी जिम्‍मेदारी होती है, जिसके लिये बहुत ज्‍यादा दृढ़ विश्‍वास की जरूरत होती है। इस फिल्‍म के लिये मैंने और लक्ष्‍य ने एकसाथ काफी फिजिकल ट्रेनिंग की है, जिससे पर्दे पर भी हमारा जुड़ाव वाकई में काफी बेहतर हुआ है। मेरे किरदार फनी के बारे में जो चीज़ मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह उसका अनोखा हास्य और तंज़ है। इस रोल के लिए मानसिक तैयारी शारीरिक तैयारी से ज्यादा महत्वपूर्ण थी, क्योंकि फनी एक चालाक लड़का है, और वह फिल्म में रोमांच लेकर आता है। फिल्म के डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्ट्रीम होने के साथ, मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख पाएंगे और उन्‍हें इसमें उतरा ही मजा आयेगा, जितना हमने इसे बनाते समय आया था!’’
‘

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button