उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पार्षद राजचन्द्र को लेकर लगाया गया आरोप झूठा और निराधार है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज आम आदमी पार्टी द्वारा उनके पार्षद रामचन्द्र को लेकर लगाए गए आरोप को निराधार और झूठ बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सिर्फ लोगों के अंदर भ्रम पैदा करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि उनके पार्षद घर में बैठकर वीडियो बना रहे हैं कि उन्हें कोई ले गया है। ना ही उसमें किसी का नाम है, ना ही कहां ले गया है, इसकी जिक्र है और किन लोगों ने उनको घर पर छोड़ा है, उनका नाम है, सिर्फ मनगढंत कहानियां बनाने का काम कर रहे हैं-चाहे वह संजय सिंह हो, जमानती मनीष सिसोदिया हो या आम आदमी पार्टी के अन्य नेता हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और दिल्ली की जनता इन झूठे बयानों में नहीं आने वाली है क्योंकि आम आदमी पार्टी के खुद के नेता सुश्री आतिशी मार्लेना इन्हीं झूठों के कारण कोर्ट का चक्कर काट रही है आगे ऐसा ही झूठे आरोप लगाने वालों के साथ भी होने वाला है।

सचदेवा ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि आम आदमी पार्टी द्वारा जो वीडियो जारी किया गया है उसकी पूरी तरह से जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चोरी भ्रष्टाचार और लूट करने वाली आम आदमी पार्टी के विधायक और निगम पार्षद के बातों पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है तो सिर्फ सनसनी पैदा करने का काम आम आदमी पार्टी के नेता कर रहे हैं।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button