उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फिल्मों की शूटिंग के बाद अब म्यूजिक कंपनियों की पसंद बना गोरखपुर

लखनऊ : गोरखपुर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। रवि किशन के गोरखपुर का सांसद बनने के बाद यहां फिल्मों की शूटिंग तेज हो गई। बड़ी बजट की फिल्में यहां बनने लगी। अब इसमें एक और चीज शामिल हुई है वो है म्यूजिक कंपनियों का यहां अपना काम शुरू करना।

इसी क्रम में रविवार को सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल की प्रतिभा को एक सशक्त मंच देने के लिए एएस मनोरंजन म्यूजिक कंपनी का गोरखपुर स्थित एक होटल में शुभारंभ किया।

सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में फिल्म शूटिंग हो रही है। गोरखपुर फिल्मों की शूटिग का हब बन चुका है। आज यहां बॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी सभी फिल्मों की शूटिग हो रही है। म्यूजिक कंपनिया यहां युवाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष व MLC डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह निर्माता पंडित एसके शर्मा और निर्माता अखिलेश राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर विनय बिहारी, राकेश मिश्रा, मनीष कश्यप अनुपम यादव, यामिनी सिंह, रवि राजू टीपी, आशुतोष तिवारी, अवनीश बाबू और आर्यन बाबू भी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button