उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अयोध्या रोड लेखराज मार्ग आदर्श व्यापार मंडल का गठन

लखनऊ : अयोध्या रोड लेखराज मार्केट में लेखराज मार्ग पर स्थित लेखराज काम्पलैक्स-1 लेखराज कंपलेक्स -2, लेखराज काम्पलैक्स-3, इंदिरा पैलेस, बंसल कंपलेक्स, लेखराज खजाना मार्केट, नीलगिरी कंपलेक्स के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक हुई.

बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेता अंशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी काम्पलैक्सो के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की.
तथा लेखराज मार्ग के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन के गठन का निर्णय लिया एवं सर्वसम्मति से “अयोध्या रोड, लेखराज मार्ग आदर्श व्यापार मंडल” इकाई का गठन किया.
गठन बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम अयोध्या रोड अध्यक्ष इकबाल हसन विशेष रूप से मौजूद रहे.
वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में लेखराज मार्केट के सभी काम्पलैक्स के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया.
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता अंशु श्रीवास्तव को आदर्श व्यापार मंडल के लखनऊ नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी दी.

“अयोध्या रोड, लेखराज मार्ग आदर्श व्यापार मंडल” इकाई में अंशू श्रीवास्तव -प्रभारी, धर्मेंद्र साहू – अध्यक्ष , शेखर कुमार- चेयरमैन, निलेश सोनकर -वरिष्ठ महामंत्री , राज किरण- महामंत्री , वसीम हैदर -कोषाध्यक्ष , नरेंद्र तोलानी, विवेक प्रसाद ,अभय शुक्ला- वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अनिल श्रीवास्तव ,आदित्य अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा ,मदन लाल जायसवाल ,लोकेश केसरवानी ,सुनील गुप्ता, शैलेंद्र साहू को उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह, अनिल सक्सेना, स्वामीनाथ वर्मा ,संजय श्रीवास्तव, सावन ,राम प्रताप ,प्रकाश रस्तोगी, शैलेंद्र कुमार ,राजकुमार, मोहन – मंत्री , वरिष्ठ संगठन मंत्री अविनाश चंद्र त्रिवेदी वीके मिश्रा, रंजन मिश्रा- संगठन मंत्री, विमल श्रीवास्तव -विधि सलाहकार रत्नेश किरण, दिलीप कुमार, इंजीनियर वंश राज उपाध्याय प्रचार मंत्री के पद पर चुने गए.
तथा क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी पवन जायसवाल एवं श्रीमती समता बाफिला को संरक्षक के पद पर चुना गया.

गठन बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा नई पीढ़ी भी व्यापार के क्षेत्र को अपने कैरियर के रूप में चुने, ऐसा वातावरण बनाने की जिम्मेदारी हम लोगों की है ऐसा वातावरण बनाना है उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारियों को उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग एवं संघर्ष करने का आश्वासन दिया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा संगठन उनकी हर समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी जितना संगठित होगा उतना ही समस्याओं के समाधान में आसानी होगी उन्होंने कहा लोकतंत्र में संख्या का सबसे ज्यादा महत्व होता है इसलिए संगठन की संख्या लगातार बढ़ती रहनी चाहिए तथा हम सभी पदाधिकारियों का यह कर्तव्य है कि एक-एक व्यापारी के हितों की चिंता करें.

ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे एवं ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही होगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button