उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के विरोध में लामबन्द हुए अधिवक्ता
गोरखपुर तहसील बार एसोसिएशन चौरी चौरा ने विरोध में निकाला पैदल मार्च

गोरखपुर : तहसील बार एसोसिएशन एसोसिएशन चौरी चौरा द्वारा हाईकोर्ट के अधिवक्ता विरोधी आदेश के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया. बार एसोसिएशन के इस पैदल मार्च में सभी अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
अधिवक्ता तहसील से निकलकर भोपा चौराहे पहुंचे. इसके बाद नई बाज़ार मार्ग भ्रमण करते हुए पुनः तहसील पहुँच कर पैदल मार्च को समाप्त किया. अधिवक्ता, अधिवक्ता विरोधी आदेश जो हाई कोर्ट द्वारा पारित किया गया है उसे अभिलंब वापस लिए जाने क़ी मांग कर रहे थे.अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया.



