उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
गणेशोत्सव प्रतिनिधमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी का एक प्रतिनिधिमण्डल विधायक डा. नीरज बोरा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की और इस वर्ष 7 से 17 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका मे होने वाले श्री गणेश महोत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट किया।

प्रतिनिधिमण्डल ने श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के निमंत्रण पत्र के साथ भगवान् श्रीगणेश जी की प्रतिमा भी मुख्यमंत्री को भेंट की।
इस मौके पर संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्षद रंजीत सिंह, महामंत्री सतीश अग्रवाल मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री जी से गणेशोत्सव मे आने का आग्रह भी किया।



