यूथ हास्टल, शान-ए-अवध एवं सारेगामाप स्टार्स ग्रुप द्वारा देश का हर रंग” गीतों का कार्यक्रम आयोजित
देश का हर रंग" कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से सजी महफिल।

लखनऊ : “यूथ हास्टल एसो.आफ इंडिया”,शान- ए-अवध इकाई एवं सारेगामापा स्टार्स ग्रुप द्वारा “देश का हर रंग, सारेगामापा स्टार्स के संग” का आयोजन लोहिया पार्क में किया गया ।कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए यूथ हास्टल, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल उपस्थित थे। देशभक्ति के गीत को कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को देश के हर रंग से सराबोर कर दिया। इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव एवं इकाई कार्याकारणी सदस्य सुशील कुमार श्रीवास्तव ने यूथ हास्टल गतिविधियों की जानकारी और उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक गोपेंद्र वर्मा ने सारेगामाप स्टार्स ग्रुप के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि ये सिंगिंग ग्रुप शौकिया गायन में रुचि रखने वालों के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म है।जहाँ सभी अपनी अभिरुचि अनुसार परफॉर्मेंस पेश करता है। गीतों की शुरुआत
मो. आजीम ‘सुनो गौर से दुनिया वालों-बुरी नजर ना हमपे डालो’ से की। उसके उपरांत आशुतोष सिंह “नफरत की लाठी तोडो – लालच का खंजर फेकों, अरशद आज़म “मेरे देश की धरती सोना उगलें – उगले हीरे मोती”, नवीन वर्मा ने भक्ति गीत ‘जरा सामने तो आओ छलये’ प्रस्तुत करते हुये प्रभू को याद किया। अन्य प्रतिभाओं में गोपेन्द्र वर्मा ने ‘छोडों कल की बातें – कल बात पुरानी’, तुषार गुप्ता ने ‘जो शहीद हुये है उनकी- याद करो कुरबानी’,सुशील श्रीवास्तव ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन-ऐ बिछने चमन’, जतिन गुप्ता ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जवाँ’,अलंकिता गुप्ता ने ‘ओ देश मेरे तेरी जा पे सदके’, डा. प्रणव श्रीवास्तव फेमस ‘टी.वी लिटिल चैम्प – इंडियन आइडियल’ ने अपनी शानदार गायकी से सबको मंत्रमुग्ध करते हुए ‘तू ही आरजू – तू ही मेरी आबरू – तू ही जा’, दिवाशीं ने इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चलकर’, अफीफा सेहरीश-जुबेरह महमूद ने जुगल गीत ‘ए वतन मेरे वतन आबाद रहे तू’, तृष अग्रवाल ने ‘है प्रीत जहाँ की रीत सदा’, वनमैन डीजे अमित अरोड़ा ने ‘संदेश आते हैं – जहाँ पाँव में पायल हाथ में कंगन गीतों को गाकर सबको छूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मो. उवैस अपनी शेरो-शायरी से महफिल लूट ली। इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग व चंद्रभूषण अग्रवाल,इकाई कोषाध्यक्ष,राजेश कुमार त्रिवेदी,आजीवन सदस्य हरीश उपाध्याय,नरेन्द्र सक्सेना,डा. पूणिर्मा श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,डा. अंशिका श्रीवास्तव,मीनाक्षी अग्रवाल, कार्यक्रम में लखनऊ के संभ्रात लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की।



