स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में औपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म्स और अर्बन डांस स्टूडियो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : भारत के 78वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में औपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म्स और अर्बन डांस स्टूडियो के तत्वावधान में रंगारंग कार्यक्रम खरगापुर गोमती नगर में प्रस्तुत किया गया |
कार्यक्रम के करीब 200 कलाकारों ने अपने कला को प्रस्तुत किया | सबसे पहले देशभक्ति के नाटक से उत्सव की शुरुआत हुई जिसमें हर्षिता, ज्योति मेघा, अंकित, प्रमीत, राज, उत्कर्ष, महफूज, शिवांश, शिवम | इसके बाद छोटे बच्चों ने नृत्य का रंग रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया |
संस्था के निदेशक नीतीश नंदन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पूरा कार्यक्रम होता रहेगा | कार्यक्रम में नृत्य निर्देशन अनुज सिंह जी ने किया जो कि अर्बन डांस स्टूडियो संस्थान के निर्देशक भी हैं |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जीतेंद्र सिंह कार्यक्रम का संचालन मनीष नंदन ने किया | विशेष अतिथि के रूप में भैया हरि शंकर जी उपस्थित थे |



