उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रभात झा एक कुशल राजनेता एवं संगठनकर्ता ही नही एक उच्च कोटि के पत्रकार एवं साहित्यकार भी थे : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रभारी  प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि श्री प्रभात झा मध्य प्रदेश के एक कुशल राजनेता एवं संगठनकर्ता ही नही एक उच्च कोटि के पत्रकार एवं साहित्यकार भी थे। दिल्ली भाजपा के अन्य विभागों के साथ ही श्री झा ने मीडिया विभाग की कार्य कुशलता बढ़ाने में अतुलनीय मार्गदर्शन दिया।

श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के प्रभारी के कार्यकाल में श्री प्रभात झा ने कार्यकर्ताओं के दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी थी और दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ता उन्हे अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हैं।

–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button