ग्रामीण विधायक के साथ सदर तहसील प्रशासन ने 1100 परिवारों को वितरित की बाढ़ राहत सामग्री

गोरखपुर। ग्रामीण विधायक सिविल सर्विस कोचिंग सेंटर पर कैंप लगाकर महेवा और चकरा के 1100 परिवारों को सदर तहसील प्रशासन के साथ बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी । ग्रामीण विधायक विपिन सिंह बाढ़ से प्रभावित ग्रामवासियों को निरंतर बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्राम वासी भूखे ना सोने पाए.

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देशन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के देखरेख में सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह अपने सहयोगी कर्मचारी कानूनगो सत्यनारायण मिश्रा लेखपाल रामकुमार गुप्ता के सहयोग से विधायक ग्रामीण विपिन सिंह महेवा और चकरा ग्राम में 1100 परिवारों को दाल चावल आलू प्याज लाई माचिस नमक सहित अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं वितरित की. जिससे राप्ती नदी के बाढ़ से प्रभावित गांवों में कोई भी ग्रामीण भूखे ना सोने पाए.
विधायक ग्रामीण विपिन सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा रोकी नहीं जा सकती है बल्कि तत्परता दिखाकर हानि कम की जा सकती है. हमारी सरकार ने प्रयास किया है कि सभी तक राहत सामग्री समय से पहुंचे। इसमें शासन प्रशासन के लोग लगे हुए हैं। हम लोग बाढ़ पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहे हैं और कैंप स्थापित किया गया है।
सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लेखपाल कैंप कर रहे हैं ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो लेखपाल पूरा ख्याल रख रहे हैं लेखपाल द्वारा बराबर बाढ़ प्रभावित गांव का खबर लिया जा रहा है अगर किसी ग्राम वासी का स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो उसे तत्काल दवा उपलब्ध कराई जा रही है बाढ़ प्रभावित ग्राम वासी के साथ सदर तहसील प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ी है आपकी दिक्कत सदर तहसील प्रशासन की दिक्कत किसी भी ग्रामवासी को घबराने की जरूरत नहीं।



